ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन से शोक की लहर

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन से शोक की लहर

बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि को करते आए। उनका संघर्ष वर्तमान की राजनीतिक पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव मार्गदर्शक की...

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन से शोक की लहर
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 02 Aug 2021 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि

बीजेपी के पूर्व के जिलाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह बाबा के निधन से भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि इनका जाना निश्चित तौर पर असहनीय पीड़ा दे गया है। अपने प्रारंभिक जीवन से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक वो अपने दृढ़ निश्चयी भाव से जीवंतता के साथ हर कार्य को करते आए। उनका संघर्ष वर्तमान की राजनीतिक पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि ना केवल उनके स्वजन बल्कि संपूर्ण जिले के भाजपा के कार्यकर्ता उनके निधन से शोक में है। बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक न्याय की लड़ाई में समर्पित किया है। जिला अध्यक्ष का कार्यकाल हो अथवा अन्य दिनों का संघर्ष बाबा कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में सदैव मुखरता से नेतृत्व करते नजर आए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि उनका जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति तो है ही, साथ ही साथ सामाजिक स्तर पर एक मुखर एवं प्रखर स्वभाव के मिलनसार व्यक्तित्व का चला जाना व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर बहुत बड़ी क्षति है। बाबा की रिक्तता सदा सदैव मन को असहनीय पीड़ा देगी। जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी, नगर मंडल के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जिला कार्यालय पर बाबा के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की।

इधर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर जनसंघ और फिर भाजपा के मजबूत झंडाबरदार रहे जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह बाबा के निधन के समाचार से वे मर्माहत हैं। वे निष्ठावान व विचार के प्रति समर्पित वरिष्ठ नेता थे। इनके निधन से पार्टी के साथ व्यक्तिगत तौर पर उनकी क्षति है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें