Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWaterlogging Crisis in Begusarai Residents Demand Action
जलजमाव से नारकीय जीवन जीने क़ो विवश हैं मोहल्लेवासी

जलजमाव से नारकीय जीवन जीने क़ो विवश हैं मोहल्लेवासी

संक्षेप: 500 की आबादी प्रभावित... इससे यहां की करीब 500 आबादी नारकीय जीवन जीने को विवश है। जलजमाव के कारण आमलोगों की परेशानी के

Wed, 5 Nov 2025 07:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-39 न्यू चाणक्य नगर रामनगर शांतिनगर मोहल्ले में दो माह से जलजमाव बना हुआ है। इससे यहां की करीब 500 आबादी नारकीय जीवन जीने को विवश है। जलजमाव के कारण आमलोगों की परेशानी के अलावा मुख्य रूप से बच्चों की पढाई प्रभावित है। इससे यहां के लोगों में निगम के प्रति आक्रोश है। स्थानीय लोगों की माने तो वार्ड पार्षद से लेकर निगम कार्यालय को लिखित शिकायत के बाद भी इसका निदान नहीं हो रहा है। जबकि निगम मोहल्लेवासियों से नियमित रूप से टैक्स ले रहा है। निर्वतमान जदयू के नगर जिला प्रवक्ता मनोज कुमार मंटू, पप्पू साह, मोहन ठाकुर, छोटू ठाकुर, नीलू सिंह आदि ने बताया कि इन मोहल्ले में लगभग 50 घर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

500 की आबादी है। वर्षा के पानी से जलजमाव की स्थिति बनी है। वार्ड-38 का भी पानी बहकर वार्ड-39 में आने से जलजमाव की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अधिकतर घरों में पानी घुस गया है। मोहल्ला की ओर से जाने वाली सड़क पर तो एक से दो फूट तक पानी जमा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। वाहन के प्रवेश नहीं होने से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। अब डेंगू का भी प्रकोप सताने लगा है। जल्द ही जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली तो इस मोहल्ले में संक्रामक रोग फैलने के संभावना बढ़ जाएगी। जदयू नेता का आरोप है कि स्थानीय वार्ड पार्षद से कई बार इसकी जानकारी दी गयी। लेकिन पार्षद को मोहल्लेवासियों की समस्या से कोई लेनादेना रहा नहीं। जदयू नेता ने बताया कि यदि मोहल्लेवासी निगम को टैक्स देते हैं तो जलालत भरी जिंदगी क्यों जीएं। कहती हैं मुख्य पार्षद चुनाव को लेकर थोड़ी परेशानी हुई है। चुनाव खत्म होते ही रामनगर शांतिनगर निगम की टीम पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगी। उसके बाद जल्द ही जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए निगम प्रशासन तेजी से काम में जुट जाएगा। पिंकी देवी, मुख्य पार्षद