Begusarai News: दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: चेरियाबरियारपुर, पेयजल जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पांच पंचायतों में पानी की आपूर्ति दो दिनों से बंद है। अधिकारियों को चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खजहांपुर पंचायत के मुखिया ने बताया कि यहां 50 प्रतिशत परिवारों को अब तक कनेक्शन नहीं मिला है।

Begusarai News: दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए हाहाकार

Begusarai News: चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायत वाली पेयजल जलापूर्ति योजना के तहत होने वाली आपूर्ति दो दिनों से बंद है। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गया है। खास बात यह है कि अधिकारी को चेतावनी देकर पानी बंद किया गया है। चेतावनी देने के बाद भी अधिकारी ने कोई ठोस पहल नहीं की। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होने लगी है। चेरिया बरियारपुर पंचायत, श्रीपुर पंचायत, खजहांपुर पंचायत, मेहदा शाहपुर पंचायत और पबड़ा पंचायत में आपूर्ति प्रभावित हो गया है।

पानी की जिम्मेदारी

मालूम हो कि जेई इसी प्लांट के परिसर में रहते हैं। प्लांट संचालक ने पानी बंद किया तो वे प्लांट से बेगूसराय चले गए। सहायक अभियंता ने फोन रिसीव नहीं किया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पानी शुरू करने के लिए आदेश दिया गया है। सुधीर कुमार सिंह, मतलुब भारती, सरोज पासवान, राजेश कुमार, संजय कुमार, रमेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम से पानी बंद रहने के कारण उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्लांट में लगने वाले कुछ मेटेरियल को पटना से मंगवाया जा रहा है। रात तक आ जाने के बाद शनिवार की सुबह से हर हाल में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

खजहांपुर पंचायत की स्थिति

50 प्रतिशत घर को अब तक कनेक्शन नहीं चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के खजहांपुर पंचायत के मुखिया ज्ञानकला सिन्हा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बंद रहने से खजहांपुर पंचायत में कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्लांट चालू रहने पर भी खजहांपुर के जनता की प्यास नहीं बुझती है। क्योंकि प्लांट में घोर लापरवाही है। बताया गया कि 50 प्रतिशत परिवार को अभी तक कनेक्शन नहीं है। बाकी के 50 प्रतिशत में कागज पर ही ज्यादातर कनेक्शन है। इस समस्या को लेकर चार बार अधिकारी से शिकायत किया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है। प्लांट के संचालक पीयूष मिश्रा ने फोन रिसीव नहीं किया है। ये सभी लोग गैर जिम्मेदार की तरह रहते है।

FAQs

पेयजल आपूर्ति योजना में कितनी पंचायतें शामिल हैं?
पेयजल आपूर्ति योजना में पांच पंचायतें शामिल हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।