Begusarai News: वोटर लिस्ट में छूटे वोटरों का नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों के नाम का करेंगे भौतिक सत्यापन । मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देश पर विशेष...

Begusarai News: वोटर लिस्ट में छूटे वोटरों का नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान

छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

Begusarai News:

खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद भी वोटर लिस्ट में छूट गए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए यह अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम भी सूची में जोड़ा जाएगा। यह जानकारी बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने देते हुए बताया कि पहले चरण में बूथ स्तर के अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण की सूची से वर्तमान निर्वाचक सूची का मिलान करेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम पुरानी सूची में था और वर्तमान सूची में नहीं है तो ऐसे लोगों की एक अलग सूची बनाई जाएगी। इस कार्य में मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि वाले वोटरों के संदर्भ में सूचियों का संशोधन, अंतिम सूची के संशोधन का मिलान भी किया जाएगा। बताया कि इस कार्य के बाद बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे वोटरों के नाम का भौतिक सत्यापन करेंगे। बीएलओ प्रति सप्ताह 20 से 25 वोटरों की स्थिति का सत्यापन करेंगे। इस कार्य को एक महीने में पूरा किया जाएगा। सत्यापन के दौरान छूटे हुए वोटरों का नाम प्रपत्र 6 के माध्यम से जोड़ने के लिए बीएलओ आवेदन लेंगे। प्रपत्र 6 एवं क्षेत्रीय सत्यापन प्रतिवेदन के साथ आवेदक के आवेदन को बीएलओ संबंधित निर्वाचन निबंधन अधिकारी को सौंपेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विशेष अभियान का उद्देश्य क्या है?−
मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ना।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: वोटर लिस्ट में छूटे वोटरों का नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान