Begusarai News: अधिवक्ता लिपिक समेत चार पर जानलेवा हमला, तीन धराये

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: जख्मी लिपिक का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज... बहनोई ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गये। उसे बचाने के लिए आये उनका पुत्र

Begusarai News: अधिवक्ता लिपिक समेत चार पर जानलेवा हमला, तीन धराये

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी मोहल्ला में रविवार की देर शाम अपने बीमार चचेरे भाई को देखने गया अमित कुमार राय पर उसकी चचेरी बहन व बहनोई ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वे बुरी तरह से जख्मी हो गये। उसे बचाने के लिए आये उनका पुत्र शुभम कुमार, चचेरा भाई चंदन कुमार व भतीजा अंकित को मारपीट कर जख्मी कर दिया। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी अमित कुमार राय सिविल कोर्ट में अधिवक्ता लिपिक का काम करता है।

घटना का विवरण

जख्मी मुंशी ने बताया कि संजय कुमार अपनी जमीन को जोतवाने गया था। जमीन जोतवाने के बाद वह बीमार पड़ गया। किसी ने फोन किया कि आपका चचेरा भाई संजय कुमार काफी बीमार है। आकर इसे जल्दही में इलाज कराएं। उसकी ही सूचना पर अपने घर से कुछ दूरी पर मुंशी पहुंचे। अपने भाई का हालचाल जानना चाहा तो उसकी चचेरी बहन व बहनोई ने कह दिया कि किसी की जरूरत नहीं है उससे मिलने की। इसी बात पर विवाद होते-होते चचेरे बहनोई ने घर से चाकू निकाला व जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसका बांह में कहीं जगह कटने के निशान हैं। चाकू से हमला होते देख बचाने के लिए आया उसका बेटा शुभम कुमार, चचेरा भाई चंदन व भतीजा अंकित कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मुंशी ने बताया कि संजय कुमार के नाम से डूमरी में 10 कट्ठे कीमती जमीन है। यही विवाद का कारण है। सिंघौल थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में जानलेवा हमला में शामिल पति-पत्नी व सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रश्नोत्तरी

क्या इस मामले में घायलों का इलाज कहाँ हुआ?
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: अधिवक्ता लिपिक समेत चार पर जानलेवा हमला, तीन धराये