Violent Assault on Ward Member Arjun Sah s Family in Kumbhi दबंगों ने वार्ड सदस्य की पुत्री को पीटा, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsViolent Assault on Ward Member Arjun Sah s Family in Kumbhi

दबंगों ने वार्ड सदस्य की पुत्री को पीटा

कुंभी में वार्ड सदस्य अर्जुन साह और उनके परिवार पर दबंगों ने हमला किया। इस घटना में उनकी 20 वर्षीय बेटी काजल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और काजल को अस्पताल भेजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 27 Dec 2024 08:12 PM
share Share
Follow Us on
दबंगों ने वार्ड सदस्य की पुत्री को पीटा

चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुंभी में गुरुवार को वार्ड सदस्य अर्जुन साह व उनके परिवार के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की है। साथ ही उनके घर में तोड़फोड़ की गई है। मारपीट में वार्ड सदस्य की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। वह बारहवीं कक्षा की छात्रा बताई गई है। काजल के सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना वार्ड सदस्य के द्वारा डायल 112 की पुलिस को दी गई तो पुलिस ने स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद पीड़ित परिवार अर्जुन साह बगैरह एक ई रिक्शा पर सवार होकर सबसे पहले चेरिया बरियारपुर थाना पहुंचे और घटना की शिकायत की। पुलिस ने इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि गुरुवार को करीब दस बजे वार्ड सदस्य के घर के पास आधा दर्जन से अधिक लोग जुटे और उनके हिस्से की खपरैल घर को तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित वार्ड सदस्य अर्जुन साह ने एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।