Begusarai News: शादी समारोह में दूल्हे के भाई को मारपीट कर किया जख्मी
Begusarai News: बरियारपुर पूर्वी गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के भाई की झगड़े में गंभीर चोट आई। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली और जांच शुरू कर दी गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बारात पार्टी बिना खाए लौट गई।

Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बरियारपुर पूर्वी गांव में रविवार की रात हुए एक शादी समारोह में दूल्हे के भाई के साथ जमकर मारपीट की गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को लोगों ने दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार बरियारपुर पूर्वी की पूर्व मुखिया शांति देवी की छोटी पुत्री की शादी थी। बारात चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बढ़कुरबा गांव से आई थी। वरमाला की तैयारी चल रही थी।
घटना का विवरण
दूल्हे का भाई संजय कुमार मंच पर खड़ा था। फोटोग्राफी हो रही थी। तभी किसी बात पर गांव के कुछ युवकों की तू तू मैं मैं दूल्हा के भाई के साथ होने लगी। बात बढ़ गई। गांव के युवकों ने दूल्हे के भाई के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी बढ़कुरबा गांव निवासी अर्जुन महतो के 23 वर्षीय पुत्र संजय कुमार का इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। मारपीट की घटना के बाद बारात पार्टी के लोग बिना भोजन किए ही लौट गए। जख्मी संजय बीएसएफ का जवान बताया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


