अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किया रोड जाम
नौला पंचायत के गाड़ा गांव में रास्ते के अतिक्रमण से नाराज थे लोगरहे ग्रामीण देवानन्द सिंह कुशवाहा व सूरज सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गांव की सड़क का अतिक्रमण कर लिया

वीरपुर,निज संवाददाता। नौला पंचायत के गाड़ा गांव में अतिक्रमण हटाने की मांग लेकर कुछ लोगों ने मंगलवार को बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ को जाम कर दिया। वे गांव की एक सड़क पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लेने से आक्रोशित थे। जाम का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण देवानन्द सिंह कुशवाहा व सूरज सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गांव की सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी जानकारी स्थानीय सीओ को दी गई थी। सीओ ने रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया था। पर कुछ ही दिन बाद रास्ते को फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। रोड जाम की सूचना पर सीओ भाई वीरेंद्र व एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने मौके पर पहुंच लोगों से बात की और अतिक्रमण हटाने का भरोसा देकर रोड जाम समाप्त करवाया।करीब
3 घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


