मिट्टी ढुलाई पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

सिमरिया धाम में चकिया थाना क्षेत्र के कसहा-बरियाही गांव के ग्रामीणों ने हाईवा ट्रक से मिट्टी ढुलाई पर रोक लगा दी है। पूर्व मुखिया रामनंदन सिंह ने कहा कि ओवरलोडेड ट्रकों से सड़क हादसे का खतरा और सड़क की स्थिति खराब हो रही है। यदि प्रशासन ने रोक नहीं लगाई, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

मिट्टी ढुलाई पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध

सिमरिया धाम। चकिया थाना क्षेत्र के कसहा-बरियाही गांव होकर रविवार की देर रात हाईवा ट्रक से हो रही मिट्टी ढुलाई पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रतिबंध लगा दिया है। पूर्व मुखिया रामनंदन सिंह ने बताया कि गांव की सड़क से ओवरलोडेड हार्इवा ट्रक से मिट्टी ढुलाई होने से एक ओर सड़क हादसे का भय बना रहता है तो दूसरी ओर सड़क भी समय से पहले टूटने लगती है। पूर्व मुखिया ने कहा कि गांव की सड़क से होकर हार्इवा ट्रक से ओवरलोडेड मिट्टी की ढुलाई पर अगर प्रशासनिक स्तर से रोक नहीं लगायी गई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।