Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsVillage Meeting in Bihar Urges Alcohol Abstinence Amidst Prohibition Challenges
मल्लहडीह के लोगों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प

मल्लहडीह के लोगों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प

संक्षेप:

फोटो नंबर: 28, शराब के खिलाफ बैठक में मौजूद मल्लहडीह के लोग.... बिहार में शराबबंदी है,पर ऐसा कोई गांव नहीं है जहां शराब आसानी से नहीं मिल रही हो। बेचने वालों की चांदी तो है

Dec 17, 2025 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

वीरपुर, निज संवाददाता। बिहार में शराबबंदी है,पर ऐसा कोई गांव नहीं है जहां शराब आसानी से नहीं मिल रही हो। बेचने वालों की चांदी तो है ही,पीने वाले भी खूब पी रहे हैं। नशेबाजी करते लोगों भी आसानी से दिख जाते हैं। इसी समस्या से आजिज होकर नशा से अत्यधिक प्रभावित मल्लहडीह गांव में ग्रामीणों की बुधवार को एक बैठक बुलाई गई। इसमें शराब पीने से हो रहे नुकसान पर चर्चा की गई। नशे के शिकार लोगों से दारू-शराब का त्याग करने को कहा गया। गांव के मुखिया राजीव कुमार,बुद्धिजीवी अमरदीप सहनी,चंदन सहनी,अमर सहनी,गौतम सहनी आदि ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कि शराब पर होने वाले खर्च को वे अपने बच्चों की पढ़ाई में लगाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों से शराबबंदी कानून का सम्मान करने की अपील भी की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने एक राय से नशा नहीं करने का संकल्प लिया। कहा कि आज से वे शराब नहीं पीएंगे, शराब बनाने का धंधा भी नहीं करेंगे। वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे और एक मिसाल कायम करेंगे। इस दौरान एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने लोगों के निर्णय की सराहना की और कहा कि शराब पीने से लोगों की तर्क शक्ति खत्म हो जाती है। सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शराब बनाने व बेचने वालों पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर जेल भेज रही है। इससे उसके परिजनों को काफी परेशानी होती है। इस तरह के धंधों से दूर रहकर ही उन्नत जीवन की कल्पना कर सकते हैं। मौके पर नितेश कुमार, विकास सहनी आदि थे।