Begusarai News: आवास सूची के अनुमोदन को लेकर चार पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: नावकोठी प्रखंड की डफरपुर, विष्णुपुर, हसनपुर बागर व पहसारा पूर्वी पंचायत में हुई ग्राम सभा में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान आवास योजना से संबंधित...

Begusarai News: आवास सूची के अनुमोदन को लेकर चार पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित

Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास लाभुकों की सूची के अनुमोदन एवं पंचायत विकास की रूपरेखा को लेकर सोमवार को प्रखंड की चार पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान आवास योजना से संबंधित सूची पर चर्चा कर उसके अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही पंचायत में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से सुझाव लिए गए।

ग्राम सभा की अध्यक्षता

पहसारा पूर्वी पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया दिनेश यादव ने की। पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 1444 की संख्या से संबंधित सूची पर चर्चा की गई। पंचायत सचिव प्रवीर कुमार एवं आवास सहायक आलोक कुमार ने योजना से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। डफरपुर पंचायत भवन में आयोजित आम सभा की अध्यक्षता मुखिया सुनैना देवी ने की, जबकि संचालन ई. रंजीत कुमार ने किया। यहां आवास योजना के तहत 1583 की सूची पर चर्चा हुई। पंचायत सचिव प्रवीर कुमार एवं आवास सहायक प्रकाश मल्लिक ने लाभुकों से संबंधित जानकारी दी।

विष्णुपुर पंचायत की बैठक

विष्णुपुर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई। पंचायत सचिव चंदन कुमार एवं आवास सहायक अमन कुमार ने आवास योजना की सूची से संबंधित जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी। यहां 1110 की सूची पर चर्चा की गई। वहीं, हसनपुर बागर पंचायत भवन में आयोजित आम सभा की अध्यक्षता मुखिया विजय पासवान ने की। पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1266 की सूची पर चर्चा की गई। पंचायत सचिव चंदन कुमार एवं आवास सहायक राम प्रवेश कुमार ने योजना की प्रक्रिया और लाभुकों से संबंधित जानकारी दी। ग्राम सभाओं में मुखियाओं ने पंचायत में प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा भी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने आवास योजना सहित पंचायत की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

सामान्य प्रश्न

✦प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कितनी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की गई?−
चार पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: आवास सूची के अनुमोदन को लेकर चार पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित