वीरपुर में हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन
Feb 08, 2026 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
वीरपुर में बीपीएस हाई स्कूल के मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसएस के प्रमुखों ने किया। वक्ताओं ने आरएसएस के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों पर चर्चा की और हिंदुओं को एकजुट होने की अपील की।

वीरपुर। बीपीएस हाई स्कूल, वीरपुर के मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख राम शंकर झा, गोष्ठी संघ के अध्य्क्ष देवेंद्र सिंह, पैक्स अध्य्क्ष प्रमोद चौधरी, संतोष कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन कुमार विक्रम, पूर्व मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन, विपिन कुमार सिंह, ललन महतो व सुधेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरएसएस द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद के विभिन्न कार्यों की चर्चा की। साथ ही, हिंदुओं को एकजुट होने की अपील की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


