Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsVibrant Celebrations of Ram and Janaki s Wedding on Vivah Panchami
पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया विवाह पंचमी

पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया विवाह पंचमी

संक्षेप:

भगवान श्री राम और माता जानकी का विवाहोत्सव विवाह पंचमी मंगलवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न गांवों में भंडारे का आयोजन किया गया और बारात की झांकी निकाली गई। तारा बरियारपुर गांव में मेले का आयोजन हुआ, जहां मिठाई और खिलौने की दुकानें सजी रहीं।

Nov 25, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। भगवान श्री राम एवं माता जानकी का विवाहोत्सव विवाह पंचमी मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के तारा, खोदावंदपुर, बरियारपुर पश्चिमी एवं बरियारपुर पूर्वी गांव के विभिन्न राम जानकी ठाकुरवारियों में भंडारा का आयोजन किया गया। उसके बाद श्री राम व माता जानकारी के विवाहोत्सव की झांकी निकाली गई। इसमें साधु संतों के अलावे ग्रामीणों ने भगवान श्री राम के बारात पार्टी में शामिल हुए। कुछ ग्रामीण माता जानकी के विवाह की तैयारी में जुटे दिखे। तारा सर्कल चौक पर स्थित एक मैदान में सभी ठाकुरबारी से निकाले गए भगवान श्री राम विवाह के बारात पार्टियों का मिलन हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद सभी बारात पार्टी पैदल चलकर तारा बरियारपुर गांव स्थित एक मैदान में पहुंचे। जहां भगवान श्री राम एवं माता जानकारी के विवाह की रस्म अदायगी हुई। तारा बरियारपुर गांव स्थित विवाह स्थल पर मंगलवार की सुबह से ही मेला का आयोजन किया गया। जहां मिठाई ,खिलौने व अन्य सामग्रियों की दर्जनों दुकानें सजी रही।विवाह पंचमी को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा गया। बताते चलें कि तारा बरियारपुर में विगत कई वर्षों से विवाह पंचमी का उत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाता है।