Vehicle Checking Campaign Conducted in Navakothi to Curb Crime नावकोठी में चला वाहन जांच अभियान, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsVehicle Checking Campaign Conducted in Navakothi to Curb Crime

नावकोठी में चला वाहन जांच अभियान

नावकोठी में शुक्रवार को थाने के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान इसफा पुल, छतौना पुल, समसा, पहसारा, पीरनगर और महेशवाड़ा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 25 April 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
नावकोठी में चला वाहन जांच अभियान

नावकोठी। थाने के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुक्रवार को चलाया गया। इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने इसफा पुल, छतौना पुल, समसा तथा पहसारा, पीरनगर, महेशवाड़ा में वाहन जांच के दौरान दो पहिए, चार पहिये वाहन की गहन चेकिंग की। इस क्रम में वाहनों के वांछित अभिलेखों, लाइसेंस, हेलमेट आदि की जांच की गई। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी यह जांच अभियान मददगार साबित हो रहा है। मौके पर एसआई कुन्दन रजक, पीएसआई रंजीत कुमार, एसआई सुबोध कुमार सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।