Begusarai News: पाटलिपुत्र जंक्शन पर रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस
Begusarai News: यात्रियों में खुशी की लहरगठनों द्वारा की जा रही थी। रेलवे की ओर से अब इस मांग को मंजूरी मिलने के बाद मिथिला-सीमांचल के साथ साथ बखरी क्षेत्र के यात्रियों में खुशी की लहर है। दोनों दिशाओं में पाटलिपुत्र...

Begusarai News: बखरी,निज संवाददाता। दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव रविवार से शुरू हो गया। गाड़ी संख्या 26301 व 26302 के पाटलिपुत्र में ठहराव की मांग ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद से ही यात्री और रेल संगठनों द्वारा की जा रही थी। रेलवे की ओर से अब इस मांग को मंजूरी मिलने के बाद मिथिला-सीमांचल के साथ साथ बखरी क्षेत्र के यात्रियों में खुशी की लहर है। दोनों दिशाओं में पाटलिपुत्र पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।
यात्रियों की प्रतिक्रिया
सलौना रेलयात्री संघर्ष समिति के विकास वर्मा ने कहा कि पाटलिपुत्र में ठहराव की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इससे पटना आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह रेल यात्रियों की पुरानी मांग की जीत है और इससे व्यापार, शिक्षा व इलाज के लिए पटना जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
सुविधाएँ और संपर्क
जयदेव सान्याल ने कहा कि वंदे भारत के पाटलिपुत्र में रुकने से बखरी, सलौना समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। रामचन्द्र सहनी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। संजय सलिल ने कहा कि लंबे समय से उठ रही मांग पूरी होने से यात्रियों का समय बचेगा। वहीं रंजय केशरी ने कहा कि पाटलिपुत्र में ठहराव मिलने से राजधानी क्षेत्र से जुड़ाव और मजबूत होगा। गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र में ठहराव 13 सितंबर से तथा 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत का ठहराव 14 सितंबर से हो रहा है। 26302 का पाटलिपुत्र में 5: 21 आगमन और 5 :23 प्रस्थान तथा 26301 का पाटलिपुत्र में 11: 11 आगमन 11: 13 प्रस्थान का समय निर्धारित है। रिपोर्टर:अमित परमार


