शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल शुरू

Manoj Kumar Sahni हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कर्मचारी दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर हैं। वे अपनी 15 लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा 14 अक्तूबर 2024 को समझौता किए जाने के बावजूद, उसका अनुपालन नहीं हुआ है। सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल शुरू

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ, दरभंगा एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गयी। शहर स्थल एसबीएसएस कालेज कर्मचारी इकाई संघ अपनी 15 सूत्री लम्बित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विगत समझौता में माना जा चुका है।

हड़ताल का कारण

इकाई संघ के अध्यक्ष मो. अजमल एवं सचिव डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षकेत्तर कर्मियो द्वारा काला बिल्ला लगा कर उक्त माँग को धरातल पर लागू करने के लिए दिनांक 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन अपराह्न 01:30 से 2:00 तक प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव भी किया था। इकाई संघ के अध्यक्ष मो. अजमल एवं सचिव डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल कर प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। इकाई अध्यक्ष ने जानकारी दी 14 अक्तूबर 2024 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी माँग को लिखित समझौता पत्र से माना, पर उसका अनुपालन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज तक नहीं हुआ।

समर्थन

हड़ताल का एलएन मुटा ने समर्थन किया शिक्षकेत्तर कर्मियो के समर्थन में इकाई शिक्षक संघ के सचिव एवं एलएन मुटा के महासचिव डॉ. नीलेश कुमार एलएन मूटा के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार डॉ. मो. परवेज, डॉ. गोबिंद पासवान, डॉ. विवेक कुमार सिंहा, डॉ. विद्या सागर आदि ने कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों धीरज कुमार, राजीव कुमार, कुमार गौरव, स्वाती कुमारी, अरुण मालाकार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, निइकाई संघ के अध्यक्ष मो. अजमल एवं सचिव डॉ. मुकेशल पोद्दार, सलित कुमार झा, कारी सिंह, भानू चौधरी, समीर कुमार, मोहम्मद अजमल और अमित कुमार की भागीदारी रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की?
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।