Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsUnder-19 Cricket Match Begusarai Rural and Dandari Clubs Claim Victories
बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब व डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी

बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब व डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी

संक्षेप:

फोटो नं.08,शहर के उलाव ग्रीन पार्क में बुधवार को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के बाद खुशी मुद्रा में विजेता टीम के खिलाड़ी।

Jan 21, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंदर-19 क्रिकेट मुकाबले के सातवें दिन बुधवार को बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम व डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही। शहर के उलाव ग्रीन पार्क पर खेले गए बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब व बछवाड़ा क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को 164 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में पांच विकेट खोकर 259 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से युवराज व रवि महतो ने शानदार 142 रनों की पारी खेली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, आदित्य सिंह ने 52 रनों का योगदान दिया। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवाज ने तीन व सिराज ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 19वें ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ज्ञानोदय ने 31 व गौतम ने 13 रनों की पारी खेली। वहीं, बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुलशन ने चार, निपुण व अमन ने तीन-तीन विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी करने वाले युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दिया। इधर,फर्टिलाइजर के मैदान में खेले जा रहे डंडारी क्रिकेट क्लब व नौला क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबले में डंडारी क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 167 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में छह विकेट खोकर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें आशीष बर्मन ने 97 व अंकित ने 87 रनों का योगदान दिया। वहीं, नौला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्णब ने तीन विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नौला क्रिकेट क्लब की टीम 28 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नौला क्रिकेट क्लब की ओर से मृत ने 26 व आर्यन ने 21 रन बनाए। वहीं, डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवराज ने तीन व संजीत ने दो विकेट झटके।