ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायजनता दरबार में दो पुराने मामले निष्पादित

जनता दरबार में दो पुराने मामले निष्पादित

नावकोठी। एक संवाददाता दो पुराने भूमि विवाद का मामला सुनवाई के बाद निष्पादित किया गया। एक नया भूमि विवाद के मामले को सुनवाई...

जनता दरबार में दो पुराने मामले निष्पादित
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSat, 04 Dec 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नावकोठी। एक संवाददाता

अंचल के विभिन्न राजस्व ग्रामों के भूमि विवाद निपटारा को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें दो पुराने भूमि विवाद का मामला सुनवाई के बाद निष्पादित किया गया। एक नया भूमि विवाद के मामले को सुनवाई के लिए दर्ज किया गया। निष्पादित मामला विष्णुपुर पंचायत के मनेरपुर का रामचंद्र पासवान व बालेश्वर महतो तथा समसा के ज्ञान प्रकाश व बंदे महतो का है। रामचंद्र पासवान का मामला न्यायालय में टाइटल सूट के तहत चल रहा है। ज्ञान प्रकाश व बंदे महतो की आपसी सहमति के आधार पर मामला निष्पादित किया गया। दर्ज किया गया मामला डफरपुर पंचायत के वृंदावन के रामबोल सिंह व मिथिलेश सिंह का है। पूर्व से लंबित 29 मामले की सुनवाई कर अगली तारीख मुकर्रर की गई। सुनवाई किए गए में पहसारा के सुनील सिंह व वृंदावन अतमुल मियां, समसा के रामदेव महतो, महेंद्र महतो, सैदपुर के अशोक पासवान व साधु चौधरी, युगेश्वर साह, सुगिया देवी, रजाकपुर के रंजू देवी, विष्णुदेव महतो, महेशवाड़ा के राधा देवी, रंगलाल पासवान चक्का के सिया राम महतो, राजकुमार सिंह,जीतपुर के रणवीर कुमार व गणेश तांतीआदि के हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, राजस्व अधिकारी शम्भू पासवान, राजस्व कर्मचारी अरूण कुमार सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें