ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायतेघड़ा बाजार से दो बाल श्रमिक किए गए विमुक्त

तेघड़ा बाजार से दो बाल श्रमिक किए गए विमुक्त

बेगूसराय। निज संवाददाता निरीक्षण में मेसर्स रिमझिम ऑटो, बाटिका चौक, बरौनी से एक 13 वर्षीय बाल श्रमिक का रेस्क्यू किया गया। वही...

तेघड़ा बाजार से दो बाल श्रमिक किए गए विमुक्त
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायThu, 25 Feb 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। निज संवाददाता

श्रम अधीक्षक अनिल कुमार शर्मा के निर्देश पर बरौनी व तेघड़ा में बाल श्रमिकों के रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया गया। बाल रेस्क्यू के धावा दल द्वारा में तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया थाना स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मेसर्स रिमझिम ऑटो, बाटिका चौक, बरौनी से एक 13 वर्षीय बाल श्रमिक का रेस्क्यू किया गया। वही मेसर्स मंटू स्वीट्स तेघड़ा बाजार से भी 12 वर्षीय एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। विमुक्त कराए गए दोनों बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। साथ ही दोनों प्रतिष्ठान के नियोजकों के खिलाफ बिहार बाल श्रम अधिनियम के तहत तेघड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तेघड़ा के राकेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बछवाड़ा दिनेश केसरी और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भगवानपुर निलेश कुमार शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें