दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो चालकों की मौत
सोमवार की रात साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के एनएच -333 बी सड़क मुंगेर पुल पर दो ट्रैकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रक के चालकों की मौत हो गई। एक ट्रक पर बालू और दूसरे पर गेहूं लदा था। पुलिस ने शवों को सदर अस्पताल भेज दिया है।

साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के एनएच -333 बी सड़क मुंगेर पुल पर सोमवार की रात दो ट्रैकों के बीच सीधी टक्कर हो गई । आमने- सामने इस भीषण टक्कर में दोनों ट्रक के चालकों की मौत हो गई एक ट्रक पर बालू तो दूसरे ट्रक पर गेहूं लगा था। मृतक 26 वर्षीय सुकेश मण्डल मुंगेर जिले का गंगटा मोर निवासी सोनू मण्डल का पुत्र था। जबकि दूसरा मृतक चालक समस्ती पुर का रहने वाला था।
दुर्घटना का विवरण
मृतक का चचेरा भाई मुकेश मण्डल ने बताया कि सुकेश ट्रक पर बालू लेकर सुपौल जा रहा था। मुंगेर पुल पर विपरीत दिशा से गेंहू लदा ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रक के केबिन के अंदर फंसे सुकेश को शव को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि दूसरे शव को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौत की खबरे मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस का बयान
थानाध्य्क्ष सिंटू कुमार ने बताया कि दो ट्रक के बीच में सीधी टक्कर में दो चालकों की मौत हो गयी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


