ट्रक व पिकअप के बीच टक्कर में छह से अधिक मजदूर जख़्मी ट्रक व पिकअप के बीच टक्कर में छह
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप के बीच सीधी टक्कर हुई। इस घटना में पिकअप पलट गई और छह मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तुलसी सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मजदूर बेगूसराय में फ्लाइओवर के निर्माण में काम कर रहे थे।

साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढाला के समीप एनएच -31 पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक और पिकअप के बीच सीधी टक्कर हो गई। इससे पिकअप पलट कर गड्ढे में जा गिरा। इसमें पिकअप पर सवार छह से अधिक मजदूर जख्मी हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मची रही। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़ कर आये। उसके बाद सभी ज़ख्मियों को उठाकर इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। इनमें से जख्मी 60 वर्षीय तुलसी सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर सोना कुमार ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया।
जख्मी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव का रहने वाला है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि सभी मजदूर बेगूसराय में निर्मानाधीन फ्लाइओवर में मजदूरी का काम करते हैं। फ्लाइओवर में ही काम करने के लिए एक साथ पिकअप पर सवार होकर ड्यूटी के लिए बेगूसराय के लिए चले थे की हादसा का शिकार हो गए। तुलसी सिंह 60 पे स्व हिरा लाल सिंह सबदलपुर रामा नन्द सिंह पे नकुल सिंह 10 मजदूर सवार
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


