Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTributes Paid to Late Madhuri Devi Former Sarpanch of Beehat-Char
पूर्व सरपंच को दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व सरपंच को दी गई श्रद्धांजलि

संक्षेप:

बीहट में दिवंगत माधुरी देवी, जो बीहट-चार की सरपंच रहीं, को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पूर्व विधान पार्षद और भाजपा के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें...

Sep 14, 2025 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट। बीहट-चार की सरपंच रहीं दिवगंत माधुरी देवी को उनके द्वादश कर्म पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, केशव शांडिल्य, जदयू के हेमंत कुमार, कृष्णनंदन सिंह, गुड्डू शांडिल्य, यशस्वी आनंद, राकेश कुमार, रामनिवास सिंह, रामसुंदर सिंह, रामसागर सिंह, दिलीप कुमार समेत अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। संजय साधु, राजेश कुमार समेत अन्य ने गीतों के जरिये श्रद्धांजलि दी। साधु-संतों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। पतित पावन मंडल के श्रीमहंत मौनी बाबा के नेतृत्व में सैकड़ों साधु-संतों ने भंडारे में भाग लिया। (नि.सं.)

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें