Tributes Paid to Former Prime Minister Dr Manmohan Singh by Congress Workers in Begusarai लोगों के हित में लिये गये मनमोहन सिंह के फैसलों को रखा जाएगा याद, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTributes Paid to Former Prime Minister Dr Manmohan Singh by Congress Workers in Begusarai

लोगों के हित में लिये गये मनमोहन सिंह के फैसलों को रखा जाएगा याद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम कर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 29 Dec 2024 07:46 PM
share Share
Follow Us on
लोगों के हित में लिये गये मनमोहन सिंह के फैसलों को रखा जाएगा याद

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। देश क़े पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सदर प्रखंड के कांग्रेसजनों ने रजौड़ा पंचायत में कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रीकांत राय ने कहा क़ि एक महान राष्ट्र निर्माता और शख्शियत जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए। कांग्रेस क़े प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि एक अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री क़े तौर पर आम मध्यम वर्ग क़े हित में लिये गये उनके फैसलों से देश में ज़ो आर्थिक क्रांति आयी, उसके लिए देश हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। इस दौरान रामानंद राय, सुधीर सिंह, मो. कुद्दूस, सुरेन्द्र महतो, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, झरिलाल तांती, जयप्रकाश साह, मो. एजाज, विजय शर्मा, भासो राय, भास्कर शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, राम पदार्थ यादव, ललित यादव, सोहित तांती, ज्ञानी सिंह, अनिल सिंह, रमेश महतो, डाबर खान, ब्रजेश सहनी, भूपेंद्र सिंह, दिलीप सहनी, अर्जुन चौरसिया आदि थे। वहीं 28 दिसंबर को बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में कांग्रेस लीगल सेल की बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए शोक प्रकट किया गया। पूर्व जिलाध्यक्षा शांति स्वामी ने कहा कि आज देश ने एक अमूल्य धरोहर को खो दिया। वरीय अधिवक्ता सह कांग्रेस नेता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने शिक्षा की गारंटी तथा मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की। वरीय अधिवक्ता राममूर्ति प्रसाद सिंह, मदन प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ बेगूसराय के जिलाध्यक्ष संजय सम्राट, सर्वदानन्द पाठक गांधी, अगम कुमार, राजीव कुमार, आलोक कुमार आदि ने विचार रखे। अन्तरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते रहेंगे मनमोहन सिंह तेघडा, निज प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री, अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया के अर्थशास्त्री के रुप में वे सदियों तक याद किए जाएंगे। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष रुचि सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एहसान रिजवी, जिला सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष सरोज कुमार पासवान, नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा, प्रखंड महिला अध्यक्ष कुमारी अनुराधा, मंडल अध्यक्ष सुकुल सिंह, राजेश कुमार श्रवण, रामबाबू साह, अमरजीत कुमार, राजेन्द्र सिंह, अवध किशोर सिंह, रौशन कुमार, बमबम कुमार श्रीराम सिंह, पंकज कुमार आदि थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि मंसूरचक। प्रखंड के फाटक चौक स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का श्रद्धांजलि सभा की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने की। श्यामनंदन महतो, कल्याणी महतो, राजकिशोर गुप्ता, रामबिलास चौधरी, शंकर महतो, अशोक महतो आदि ने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।