पूर्व एडीएम को दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बीहट के पिपरादेवस निवासी पूर्व एडीएम सुखदेव राय को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्र के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखदेव राय ने अवकाश ग्रहण के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में याद किया गया।

पूर्व एडीएम को दी श्रद्धांजलि

बीहट। पिपरादेवस निवासी पूर्व एडीएम सुखदेव राय को उनके द्वादश कर्म पर सर्वदलीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों ने श्रद्धांजलि दी। बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, वार्ड पार्षद अशोक कुमार, पूर्व मुखिया नवल किशोर सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू सिंह, सच्चिदानंद राय, मुरारी कुमार, हरिनंदन कुमार, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार समेत अन्य ने श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि अवकाश ग्रहण करने के बाद से वे पिपरादेवस में रहकर सामाजिक सरोकार से जुड़ें कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। वे कर्तव्यनिष्ठ के साथ ही मिलनसार व्यक्ति थे। (नि.सं.)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।