पूर्व सांसद की पांचवीं पुण्य तिथि मनी
पूर्व सांसद डा. भोला प्रसाद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि रजाकपुर में मनाई गई। पैक्स अध्यक्ष शंकर महतो की अध्यक्षता में सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार...

नावकोठी। पूर्व सांसद डा. भोला प्रसाद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि रजाकपुर में मनायी गयी। अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष शंकर महतो ने की। उपस्थित सभी गणमान्य ने इनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार ने कहा कि डॉ सिंह राजनीतिक पटल के ध्रुवतारा थे। वे सभी तबके के लोगों को एक सूत्र में पिरोकर सर्वांगीण विकास का कार्य किया। वे गरीबों के मसीहा, बेजुबानो के जुबान थे। इनके निधन से राजनीतिक शून्यता की भरपाई नहीं हो सकी है। जनमानस इनकी कमी को आज भी महसूस कर रही है। मौके पर प्राण पासवान, योगेन्द्र पासवान, अनिल कुमार महतो, शिवम कुमार, रामजपो महतो आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


