Begusarai News: रैंप नहीं रहने से लाचार यात्रियों की फजीहत
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी के न्यू बरौनी स्टेशन पर रैंप की कमी के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने में कठिनाई हो रही है। सीढ़ियों का सहारा लेने से बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को खास समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेल प्रशासन इस समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है।

Begusarai News: बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर रैंप नहीं रहने से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने में फजीहत झेलनी पड़ रही है। ट्रेन पकड़ने प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों को सीढ़ी का ही एकमात्र सहारा है। ऐसी सूरत में बूढ़े-बुजुर्ग व बीमार यात्रियों के समक्ष कितनी कठिनाई होती होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रेल प्रशासन इस मामले में पूर्णतः उदासीन बना है।
ये भी पढ़ें:महिलाओं के लिए नहीं है अलग टिकट काउंटर


