दूसरे जिले के फंसे मजदूरों को भेजा जा रहा घर
डीएम के आदेश पर प्रखंड क्षेत्र पहुंचने वाले दूसरे जिले के मजदूरों व लॉकडाउन में फंसे लोगों को प्रखंड प्रशासन द्वारा सरकारी वाहन से उनके घर भेजने का कार्य जारी...
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 26 Apr 2020 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें
डीएम के आदेश पर प्रखंड क्षेत्र पहुंचने वाले दूसरे जिले के मजदूरों व लॉकडाउन में फंसे लोगों को प्रखंड प्रशासन द्वारा सरकारी वाहन से उनके घर भेजने का कार्य जारी है। सीओ जयकृष्ण प्रसाद ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक 136 लोगों को उनके गृह क्षेत्र में भेजा जा चुका है। सरकारी निर्देश के अनुसार प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिले में ही क्वारंटाइन किया जाना है। इसलिए बाहर से आये अन्य जिलों के फंसे मजदूरों को उनके गृह में भेजा जा रहा है।