Begusarai News: जीपीडीपी में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को दें प्राथमिकता

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: जिला पंचायत संसाधन केंद्र कंकौल में तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर एवं छौड़ाही प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण किया गया

Begusarai News: जीपीडीपी में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को दें प्राथमिकता

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विकसित पंचायत विकसित बेगूसराय के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला पंचायत संसाधन केंद्र कंकौल में प्रशिक्षण के तीसरे दिन शुक्रवार को तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर एवं छौड़ाही प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, गैर-संचारी रोग अधिकारी डॉ. संजय सिंह, आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक प्रभात कुमार एवं बीसीएम अमरजीत कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायतों की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, कुपोषण उन्मूलन, पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड एवं प्रत्येक नागरिक की आभा आईडी बनवाने को जीपीडीपी में प्राथमिकता देने की बात कही।

स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यकम

राष्ट्रीय पोषण माह, एनीमिया मुक्त भारत एवं टीबी मुक्त पंचायत अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने तथा ‘जांच आपके द्वार’ के माध्यम से बीपी एवं मधुमेह की पहचान पर भी बल दिया गया। साथ ही फाइलेरिया एवं कालाजार की रोकथाम और किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही गई। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। पीरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा, गणेश कम्बे सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ मां और सुपोषित बच्चा ही पंचायत के वास्तविक विकास का पैमाना है। मौके पर डीपीआरसी के नोडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, रवि कुमार, मीनू कुमारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजय कुमार आदि थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रशिक्षण में किस विषय पर विशेष जोर दिया गया?−
प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: जीपीडीपी में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को दें प्राथमिकता