
पंचायतों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने की रूपरेखा तैयार
'स्वस्थ ग्राम' की परिकल्पना होगी साकार, मुखियाओं का चार दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण संपन्नजनाएं बना सकेंगे फोटो नंबर: 11, जिला पंचायत संसाधन केंद्र कंकौल में प्रशिक्षण के दौरान शपथ लेते पंचायत जनप्र
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 को जनोन्मुखी और स्वास्थ्य केंद्रित बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत संसाधन केंद्र कंकौल में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन नावकोठी, मटिहानी, शाम्हो, साहेबपुर कलाम, मंसूरचक के मुखिया, पंचायत सचिव और कार्यपालन सहायकों को स्वस्थ ग्राम थीम पर प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी पुजा प्रीतम ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के समावेशी विकास सुनिश्चित करना लक्ष्य है। इस प्रशिक्षण से मुखिया और पंचायत कर्मी डेटा-आधारित और स्थानीय समस्याओं पर केंद्रित योजनाएं बना सकेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में पंचायतों की सक्रिय भूमिका को अनिवार्य बताया।
लोकल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के तहत पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल है। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोकल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के तहत पंचायतों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस प्रशिक्षण में पिरामल फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और व्यवहार परिवर्तन के व्यवहारिक गुर सिखाए गए। जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि स्वस्थ ग्राम थीम को अपनाकर गांवों में बीमारियों की रोकथाम, मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, और कुपोषण, एनीमिया व फाइलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। मुखियाओं से आग्रह किया गया कि वे स्वयं आरोग्य दिवस की निगरानी करें। ताकि टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की जांच समय पर हो सके। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'गोद भराई' और 'अन्नप्राशन' को उत्सव के रूप में मनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में जिला पंचायत संसाधन केंद्र के प्रभारी मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, एश्रेय कुमार, श्वेता कुमारी और जिला पंचायत संसाधन केंद्र टीम की मीनू रानी, अविनाश कुमार, संजय कुमार व राजीव कुमार थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




