जनगणना 2027 प्रशिक्षण का अनुश्रवण
नावकोठी में एपीएस प्लस टू स्कूल में 2027 की जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ। जिला परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को ईमानदारी से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में डिजिटल डेटा एंट्री, मोबाइल ऐप का उपयोग, और फील्ड चुनौतियों पर चर्चा की गई। स्वगणना पोर्टल पर 1 मई तक विवरण दर्ज करने की अपील की गई।

नावकोठी, निज संवाददाता। आगामी जनगणना 2027 के तहत एपीएस प्लस टू स्कूल, नावकोठी में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का जिला परिवहन अधिकारी सह नावकोठी के प्रभारी पदाधिकारी राजीव कुमार ने सोमवार को अनुश्रवण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं से सवाल-जवाब कर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को निर्धारित समय में ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। प्रथम चरण के प्रशिक्षण के बाद अतिरिक्त सत्र में 79 प्रगणकों व 13 पर्यवेक्षकों को एचएलओ ऐप एक्टिवेट कर फील्ड में डेमो कराया गया। प्रशिक्षण में डिजिटल डेटा एंट्री, मोबाइल ऐप के जरिए रियल टाइम कार्य और फील्ड की चुनौतियों पर विशेष चर्चा हुई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज अधिकारी राहुल रंजन ने लोगों से स्वगणना पोर्टल पर 1 मई तक अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 2 से 31 मई तक वास्तविक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। मौके पर फील्ड ट्रेनर व अन्य प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


