सेक्टर अधिकारियों व पोलिंग पार्टियों को दी गई ट्रेनिंग

सेक्टर अधिकारियों व पोलिंग पार्टियों को दी गई ट्रेनिंग

संक्षेप:

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के लिए मतदान कर्मियों का पहला प्रशिक्षण रविवार को बेगूसराय में आयोजित किया गया। 2400 सेक्टर अधिकारियों एवं पोलिंग पार्टियों को मशीन संचालन, ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग, और...

Oct 12, 2025 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण रविवार को बीपी प्लस टू हाई स्कूल एवं एमआरजेडी कॉलेज, बेगूसराय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 2400 सेक्टर अधिकारियों एवं पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिक कोषांग के नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के हर चरण से पूरी तरह परिचित कराना है। प्रशिक्षण में मशीन संचालन, ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग, दस्तावेज संधारण, आचार संहिता का पालन और मतदान स्थल पर व्यवस्थित संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे कर्मी मतदान दिवस पर अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता और निष्पक्षता से निभा सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि कुल 22264 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में अभी तक 14400 मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।