Begusarai News: कर्मियों को डीसीएचबी को लेकर दी गई ट्रेनिंग

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बीहट में 1 से 31 अगस्त तक होने वाले डीसीएचबी जनगणना के लिए अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ ने भूमि, शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में कई अधिकारियो ने भाग लिया।

Begusarai News: कर्मियों को डीसीएचबी को लेकर दी गई ट्रेनिंग

Begusarai News: बीहट। एक अगस्त से 31 अगस्त तक होने वाले डीसीएचबी यानी जिला जनगणना पुस्तिका को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बरौनी प्रखंड मुख्यालस स्थित नीरज सभागार में हुए प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ ने डीसीएचबी को लेकर जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व गांव के अनुसार कृषि, गैर कृषियोग्य भूमि का रकवा, शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थय सुविधा, पशु अस्पताल, पेयजल सुविधा, स्वच्छता, संचार तथा आधारभूत संरचना का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। मौके पर सीओ हेमंत अंकुर, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार, बीएसओ सत्येन्द्र कुमार, प्रखंड कल्याण अधिकारी बैजू पासवान, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हिमांशु शेखर, राजस्व अधिकारी रामविनोद ठाकुर, प्रखंड कृषि अधिकारी आयुष सिंह आदि मौजूद थे।

(नि.सं.)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: कर्मियों को डीसीएचबी को लेकर दी गई ट्रेनिंग