राजेन्द्र पुल पर ट्रेक्शन तार टूटा, तीन घंटे तक फंसी रही मौर्य एक्सप्रेस

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

पेज पांच लीड... घंटे तक 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री भीषण गर्मी में हलकान होते

राजेन्द्र पुल पर ट्रेक्शन तार टूटा,  तीन घंटे तक फंसी रही मौर्य एक्सप्रेस

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। गंगानदी पर राजेन्द्र सेतु के रेल पुल पर बुधवार की सुबह ट्रेक्शन तार (करंट प्रवाहित विद्युत तार) टूट जाने से पुल पर लगभग तीन घंटे तक 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री भीषण गर्मी में हलकान होते रहे। रेल सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह मौर्य एक्स्प्रेस ट्रेन 08:45 बजे हटिया से चलकर राजेन्द्र पुल में प्रवेश किया।

घटनाक्रम

इसी बीच पुल पर रेल ट्रैक के ऊपर गुजर रहे ट्रेक्शन तार टूट गए। इससे करंट नहीं रहने से पुल के पीलर नं. तीन से पीलर नं सात के बीच यह ट्रेन फंसी रही। राजेन्द्र पुल पर सिंगल रेल ट्रैक रहने की वजह से एक ओर इसकी मरम्मत को लेकर विलंब हुई तो वहीं दूसरी ओर उक्त पुल होकर उत्तर व दक्षिण बिहार जाने वाली दर्जनों ट्रेन बरौनी जंक्शन, मोकामा जंक्शन, लखीसराय समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रही।

अंतिम स्थिति

बाद में रेल प्रशासन के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद डीजल इंजन की सहायता से मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन को 11:49 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया गया। यह ट्रेन दोपहर में 12:48 बजे बरौनी जंक्शन पहुंची। दूसरी ओर उक्त घटना के बाद 5509 सहरसा-पटना राज्यरानी एक्सप्रेस 09:58 बजे दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के समीप पहुंची। वह 13:50 बजे खुली। 22233 वंदे भारत 13:57 में आई जो 14:50 पर खुली। वहीं 5713 कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 15:08 पर आई जो 15:40 खुली। इसके अलावे राजेन्द्र पुल से होकर आवागमन करने वाली विभिन्न ट्रेनों अपने निर्धारित समय से विलंब से चली है.

सामान्य प्रश्न

ट्रेन क्यों रुकी थी?
ट्रेन ट्रेक्शन तार टूटने के कारण लगभग तीन घंटे तक रुकी रही।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।