Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTrain Accident Young Man Seriously Injured Near Salona Station
सलौना स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

सलौना स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

बखरी के सलौना स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मोहित पासवान के 20 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बखरी पीएचसी...

Sep 03, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बखरी। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड स्थित सलौना स्टेशन के समीप मंगलवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मधुबनी वार्ड संख्या 14 गौशाला चौक निवासी मोहित पासवान के 20 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बखरी पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। युवक ट्रेन से किस परिस्थिति में गिरा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें