ट्रेन से कटकर दिव्यांग बुजुर्ग रिक्शा चालक की मौत
फोटो-8, सदर अस्पताल में शुक्रवार को रोते बिलखते मृतक के परिजन।... मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय-लाखो रेल लाइन पर गुरुवार की देर शाम 61 वर्षीय राजू चौधरी की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी। वह नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया जेल गेट के समीप निवासी स्व. नारायण चौधरी का पुत्र था। ट्रेन से कट कर मौत की खबर मिलते ही जीआरपी पहुंची व नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि वे रिक्शा चालक थे। साथ ही मुख व कान से वधिर थे। गुरुवार की शाम बाजार से रिक्शा चलाकर घर लौटे थे। उसके बाद वे शौच के लिए महमदपुर के ठीक सामने रेल लाइन की तरफ गये थे। उनको सुनाई नहीं पड़ता था। इसी दौरान बेगूसराय से खगड़िया की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गये। इससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने रेल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


