फंदा लगा युवती ने की खुदकुशी
बेगूसराय के बाघा मोहल्ला में 28 वर्षीय ज्योति कुमारी ने आत्महत्या कर ली। पति रवि राज का निलंबन और सोने के जेवर को लेकर विवाद के कारण तनाव बना था। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच लोहियानगर थाने की पुलिस द्वारा की जा रही है।

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा मोहल्ला में मंगलवार को बंद कमरे में 28 वर्षीय ज्योति कुमारी ने गली में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह रवि राज की पत्नी थी। आनन -फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए निजी क्लीनिक लाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद इसकी जानकारी लोहियानगर थाने की पुलिस व मृतका के मायका वालों को भी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीहट सुदी स्थान मायका में कोहराम मच गया।
परिवारिक विवाद
मृतका के पिता बीहट सुदी स्थान निवासी बिपिन कुमार दास ने बताया कि उसका दामाद रवि राज बखरी में राजस्व कर्मचारी है जो वर्तमान में निलंबित होने के कारण तनाव में रह रहा है। मृतका के पिता बिपिन दास ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जेवर का विवाद
उन्होंने बताया कि उसकी बेटी का सोने का जेवर स्वर्णकार के यहां पांच हजार में बंधक रखा गया था। ज्योति के पति ने अपने मंझले भाई रवि रंजन को पांच हजार में बंधक रखने के लिए बोला था लेकिन रवि रंजन ने उसी जेवर पर अलग से अपने लिए 25 हजार ले लिया। जब उसकी बेटी एक सप्ताह पहले जेवर छुड़ाने गयी तो स्वर्णकार द्वारा बताया गया कि इस जेवर पर पांच हजार के अलावा 25 हजार भी लिया गया है। पांच हजार में जेवर नहीं देंगे। उसके बाद घर आने कर बाद विवाद बढ़ गया। मारपीट की गयी। लोहियानगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


