बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा युवक का पंखे से लटका मिला शव

Manoj Kumar Sahni हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव में 22 वर्षीय रंजन कुमार ने आत्महत्या कर ली। वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था। उसकी मां की बीमारी और इलाज के खर्चों को लेकर परिवार में तनाव था। रंजन का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा युवक का पंखे से लटका मिला शव

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव में गुरुवार की रात 22 वर्षीय रंजन कुमार ने रस्सी से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। वह राजू महतो का पुत्र था। परिवार वालों को गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी उस समय मिली जब सुबह देर तक नहीं जागा। आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आयी तो उसके बाद किवाड़ को धक्का देकर तोड़ा गया। परिवार के लोग अंदर प्रवेश किये तो देखा कि रंजन पंखे से लटका हुआ है। उसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। उसके बाद शव को नीचे उतारा गया। साथ ही थाना की पुलिस को भी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिवार की स्थिति

मृतक का भाई गौतम महतो ने बताया कि वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था। उसका सपना था सरकारी नौकरी करना। ताकि अपनी बीमार मां को बेहतर इलाज करा नई जिंदगी देना। गुरुवार की रात दोनों मां बेटा एक साथ खाना खाया था। उसी दौरान मां बोली थी कि बेटा इलाज पर 10 लाख से अधिक खर्च हो गये। अब लगता है अधिक दिन तक जीवित रहना मुश्किल है। खाना खाने के बाद रंजन अपने कमरे में चला गया। शुक्रवार की सुबह उसके बंद कमरे से पंखा से लटका हुआ शव मिला। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था।थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

सामान्य प्रश्न

रंजन कुमार की उम्र क्या थी?
रंजन कुमार की उम्र 22 वर्ष थी।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।