Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Snake Bite Claims Life of Laborer in Bakhdha Village
बखड्डा ग्राम में सर्पदंश से मजदूर की मौत

बखड्डा ग्राम में सर्पदंश से मजदूर की मौत

संक्षेप:

सावंत पंचायत के बखड्डा ग्राम में एक मजदूर हरदेव पासवान की सांप के डसने से मौत हो गई। वह 50 वर्ष के थे और सड़क निर्माण में कार्यरत थे। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय नेताओं ने सरकारी...

Aug 17, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

छौड़ाही, निज संवाददाता। सावंत पंचायत के बखड्डा ग्राम में रविवार की अहले सुबह करीब तीन बजे सुषुप्तावस्था में ही सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बखड्डा वार्ड संख्या 8 निवासी स्व. जोगिंदर पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरदेव पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह गांव में ही रहकर सड़क में ईंट सोलिंग लगाने का कार्य करते थे। इसके अलावा और जो मजदूरी का काम मिलता था उससे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हरदेव की मौत से उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी माला देवी, पुत्र हरिकिशुन कुमार, पुत्री रानी कुमारी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य प्रेमलता कुमारी, मुखिया काजल कुमारी, समाजसेवी संजय पासवान आदि ने जिला प्रशासन से गरीब परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराने की मांग की है। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व एसआई फ्रूटी कुमारी ने जांच-पड़ताल के बाद मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।