सड़क हादसे में युवक की मौत

May 05, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

साहेबपुरकमाल में एनएच 333बी पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अनियंत्रित होकर गिरा और पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक एक बालक को धक्का मारकर भाग रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पहचान की कोशिश कर रही है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हीराटोल जीरोमाइल के समीप एनएच 333बी पर मंगलवार की शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर उक्त युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि बाइक सवार युवक एक बालक को धक्का मार भाग रहा था। इसी क्रम में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहा ट्रक की चपेट में आ गया।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने मृतक युवक के बाइक में मिले शादी के कार्ड के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया। समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।