खोदावंदपुर: बंद कमरे में माँ-बेटे का शव मिलने से सनसनी
प्रादेशिक व लीड पेज 3:::::::लौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद साड़ी से फंदा लगा अपनी जान भी दे दी। यह बात मृतका के ससुरा

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। छह महीने पहले सड़क हादसे में अपने पति को खो देने वाली नवयुवती ने आर्थिक तंगी के कारण शनिवार की देर रात पहले तो अपने 11 महीने के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद साड़ी से फंदा लगा अपनी जान भी दे दी। यह बात मृतका के ससुराल वालों ने बतायी है। दिल को दहला देने वाली यह घटना फफौत पंचायत के चकवा गांव की है। अपने घर में साड़ी के फंदे से लटक रही नवयुवती के शव की पहचान चकवा वार्ड 13 निवासी स्व. चंद्रबली महतो की 22 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई।
जबकि, घटनास्थल पर ही मिले मासूम के शव की शिनाख्त मृतका के 11 माह के इकलौते पुत्र चिराग मौर्य के रूप में की गई है। माँ-बेटे की एक साथ हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बंद कमरे में मां व बेटे की लाश पाए जाने की घटना से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




