
चारा काटने खेत गई महिला की करंट से मौत
बछवाड़ा के शिबूटोल में मंगलवार शाम को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर कविता देवी नामक महिला की मौत हो गई। वह अपने घर से 200 मीटर दूर खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। करंट से झुलसने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिबूटोल में मंगलवार की शाम करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी-दो पंचायत के शिबू टोल वार्ड संख्या-11 निवासी लालबाबू साह की करीब 40 वर्षीया पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त महिला अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक खेत में मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। खेत में चारा काटने के दौरान पोल से नीचे लटक रहे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




