Tragic Electrocution Death of Ram Babu Sahni in Manjhaul करंट लगने से मछुआरे की मौत, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Electrocution Death of Ram Babu Sahni in Manjhaul

करंट लगने से मछुआरे की मौत

मंझौल पंचायत के गारा पोखर निवासी रामबाबू सहनी (52) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जलावन का बोझ लेकर घर लौटते समय टूटे बिजली के तार को जोड़ने की कोशिश कर रहा था। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उसे मृत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 14 Sep 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
करंट लगने से मछुआरे की मौत

मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल पंचायत-02 वार्ड एक गारा पोखर निवासी रामबाबू सहनी (52) की मौत करंट लगने से शनिवार को हो गई। परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह सिर पर जलावन का बोझ लेकर घर आ रहा था। गारा पोखर स्थित घर के पास ही जलावन में फंसकर बिजली का तार टूट गया। टूटे तार को जोड़ने एवं प्लास्टिक लपेटने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के द्वारा दी गई सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामबाबू सहनी अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। अपने पीछे चार लड़की एवं दो लड़का छोड़ गया है। एक लड़का व एक लड़की अविवाहित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।