पोखर में डूबने से मासूम की गई जान

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बछवाड़ा के अरवा पंचायत के जहानपुर पोखर में सोमवार को स्नान करते समय 5 वर्षीय गिरीश राज की डूबने से मौत हो गई। बालक अन्य बच्चों के साथ स्नान कर रहा था, तभी उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्थिति का जायजा लिया।

पोखर में डूबने से मासूम की गई जान

बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की अरवा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित जहानपुर पोखर में सोमवार को स्नान के दौरान डूबने से एक पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय सदा के पांच वर्षीय पुत्र गिरीश राज के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त बालक अन्य बच्चों के साथ पोखर में स्नान करने चला गया था। स्नान के क्रम में पांव फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद अन्य बच्चों द्वारा चीख पुकार के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पोखर में खोजबीन शुरू की और करीब आधे घंटे के बाद उक्त बालक का शव पानी से बाहर निकाला।

इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों के करुण विलाप से माहौल गमगीन बना था। स्थानीय मुखिया प्रीति कुमारी, पूर्व मुखिया सुनील पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जहानपुर पोखर सीढ़ी के अभाव में काफी खतरनाक स्थिति में है। ग्रामीणों ने इस पोखर के चारों तरफ सीढ़ी निर्माण करवाने की मांग जनप्रतिनिधियों से की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।