Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Drowning Incidents in Begusarai Two Young Men Lose Lives
बूढ़ी गंडक व बलान नदी में डूबने से दो युवकों की गई जान

बूढ़ी गंडक व बलान नदी में डूबने से दो युवकों की गई जान

संक्षेप: बेगूसराय में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मोहनपुर गांव में रामप्रीत कुमार और मंसूरचक में चंदन कुमार की डूबने से मृत्यु हुई। परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस ने...

Sat, 18 Oct 2025 07:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी घाट पर स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। मृतक मोहनपुर गांव के वार्ड-11 निवासी स्व. शिव शंकर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामप्रीत कुमार था। घाट पर स्नान करने वाले अन्य लोगों ने युवक के शव को बरामद किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था लेकिन उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ मंसूरचक से नि.सं. के अनुसार गणपतौल पंचायत के वार्ड संख्या 12 में दोपहर करीब एक बजे बलान नदी के यूको बैंक घाट पर स्नान करने के क्रम में पैर फिसलने से डूबे एक युवक की मौत हो गयी। युवक के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने बलान नदी से खोज कर उसे बाहर निकाला और मंसूरचक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने बगैर किसी प्राथमिक उपचार के बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक मंसूरचक बाजार निवासी डोमन साह का 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है। स्थानीय उप मुखिया मो. जावेद ने बताया कि चंदन कूड़ा-कचरा चुनकर बेचता था और परिवार चलता था। बेटा की मौत पर मां शिरोमणि देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वह कह रही थीं कि चंदन ही कमाकर परिवार चलाता था। अब घर-परिवार कौन देखेगा। यह कहते हुए बार बार बेहोश हो जाती थी। पिता डोमन साह लाचार और बेबस दिख रहे थे और कुछ बोल नहीं पा रहे थे।