स्नान के लिए बूढ़ी नदी में कूदे आठ में से एक बच्चे की मौत

Manoj Kumar Sahni हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बूढ़ी गंडक नदी के कोरजना घाट पर आठ बच्चे स्नान करने गए। 10 वर्षीय रितेश कुमार की डूबने से मौत हो गई, जबकि सात अन्य ने तैरकर अपनी जान बचाई। रितेश चौथा वर्ग का छात्र था और तैरना नहीं जानता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्नान के लिए बूढ़ी नदी में कूदे आठ में से एक बच्चे की मौत

चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के कोरजना घाट पर गुरुवार को स्नान करने के लिए आठ बच्चे कूद गये। इनमें से डूबने से 10 वर्षीय रितेश कुमार की मौत हो गयी। जबकि सात अन्य तैरकर अपनी जान बचायी। मृतक विक्रमपुर पंचायत के कोरजना गांव निवासी दीपक राम का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कोरजाना घाट पर पहुंची। उसके बाद शव कारे कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम् करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रितेश चौथा वर्ग का छात्र था। वह टोले मोहल्ले के ही अपने आठ सहयागियों के साथ स्नान करने के लिए कोरजना घाट गये थे। स्नान के लिए सभी नदी में कूद गये।

बचाव की कोशिशें

इस दौरान सभी बच्चे पानी की धारा के साथ बहने लगे तो सात ने तैरकर जान बचायी। लेकिन रितेश तैरना नहीं जानता था। इसलिए वह गहरे पानी में डूब गया। जान बचाकर भागे बच्चों ने टोला में सूचना दी कि रितेश पानी में डूब गया है। उसके बाद परिजन व टोले मोहल्ले के दर्जनों लोग बूढ़ी गंडक नदी के कोरजना घाट पहुंचे। डेढ़ घंटे के बाद रितेश का शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच जुट गयी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रितेश कुमार की उम्र क्या थी?
रितेश कुमार 10 वर्ष का था।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।