
चमथा पुल से नदी में गिरकर युवक की मौत
बछवाड़ा में एक युवक, मनोज महतो, बुधवार को चमथा बाजितपुर पुराना पुल से गंगा बाया नदी में गिर गया। वह मोबाइल पर बात कर रहा था जब वह संतुलन खो बैठा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब...
बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमथा बाजितपुर पुराना पुल से बुधवार की शाम एक युवक गंगा बाया नदी में गिर पड़ा जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चमथा-2 पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी रामबालक महतो के 35 वर्षीय पुत्र मनोज महतो के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे पुराने पुल की जर्जर रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी बीच वह अपना संतुलन खो दिया और गंगा बाया नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का जब तक प्रयास किया वह पानी में डूब चुका था।

घटना के करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




