Begusarai News: हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: पेज तीन लीड... एनएच-122 जाम कर विरोध-प्रदर्शन करते लोग। बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत अंत

Begusarai News: हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत अंतर्गत गजबोर गाछी में मंगलवार की सुबह करंट लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गोधना गांव निवासी कृष्णदेव चौधरी के 37 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार चौधरी के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त युवक सुबह करीब 6:00 बजे पशु चारा लाने गोधना पुवारी बहियार की तरफ जा रहा था।

घटना का विवरण

गजबोर गाछी के समीप 11000 वोल्ट की हाई टेंशन विद्युत तार टूट कर जमीन पर गिरा था। रास्ते से गुजरने के दौरान जंगल- झाड़ियों में छिपे उक्त तार को वह नहीं देख सका और उससे सटकर करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने विद्युत कनेक्शन कटवा कर जब तक उसे तार से अलग हटाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक का परिवार

मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था ग्रामीणों ने बताया कि चंदन कुमार चौधरी अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वह अपने घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी व पशुपालन कर अपने वृद्ध माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री का भरण- पोषण करता आ रहा था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से उसके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ सा टूट पड़ा है।

ग्रामीणों का प्रदर्शन

हाईवे को जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन इधर, इस घटना के लिए विद्युत कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गोधना गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ- 122 पर शव को रखकर रोड जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि बिजली कंपनी द्वारा निम्न कोटि के तार से 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली करंट प्रवाहित कराया जाता है। कमजोर तार रहने के कारण बार-बार खेत खलिहानों में तार गिरे रहते हैं। जिससे करंट की चपेट में आने से अक्सर लोगों की मौत हो रही है। सड़क जाम कर रहे लोग इस घटना के लिए विद्युत कंपनी के कर्मियों व अधिकारियों को जिम्मेवार ठहरा रहे थे। सड़क जाम कर रहे लोग बिजली कंपनी के लापरवाह अधिकारी व कर्मी पर विधि सम्मत कार्रवाई करने, कमजोर तार बदलने व पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

अधिकारियों व कर्मियों पर लगाया फोन रिसीव नहीं करने का आरोप ग्रामीणों ने बताया कि तार गिरने, आग लगने अथवा किसी भी अन्य आवश्यक काम से अधिकारियों एवं कर्मियों को फोन करने पर कोई भी फोन रिसीव नहीं करते हैं। घटना की सूचना के बाद सीओ प्रीतम कुमार गौतम व थानाध्यक्ष विकास कुमार राय सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को अपने स्तर से जर्जर तार बदलवाने तथा पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुरूप अनुग्रह राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद सड़क जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। रिपोर्टर:उदय कुमार राय

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस घटना में मृतक का नाम क्या है?−
मृतक का नाम चंदन कुमार चौधरी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत