Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsTragic Death of Shreya Pathak in Suspicious Circumstances Raises Questions
बेगूसराय की युवती का बेंगलुरू में फंदे से लटका मिला शव

बेगूसराय की युवती का बेंगलुरू में फंदे से लटका मिला शव

संक्षेप: बेगूसराय के उलाव-तीन निवासी अरुण पाठक की पुत्री श्रेया पाठक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। 10 सितंबर को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी शादी 11 दिसंबर 2024 को होने वाली थी। पति द्वारा...

Sat, 13 Sep 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव-तीन निवासी अरुण पाठक की इकलौती पुत्री श्रेया पाठक उर्फ गौरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। 10 सितंबर की रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर बेंगलुरू पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को शव बेगूसराय उलाव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से मोहल्ला का माहौल गमगीन हो गया। शव का सिमरिया गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के पिता ने बताया कि श्रेया की शादी गढ़पुरा गांव के दिवाकर झा के पुत्र संजीव झा के साथ 11 दिसंबर 2024 को हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संजीव रेलवे में टीटीई के पद पर है। शादी के बाद दोनों का दाम्पत्य जीवन अच्छा से चला। लड़की को लड़का बेंगलुरु ले गया। उसके बाद लड़का के द्वारा लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले एक स्विफ्ट डिजाइर कार के लिए हमेशा परेशान कर रहे थे। बताया गया है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।