पत्रकार के निधन पर दी श्रद्धांजलि
भगवानपुर के पदामोदरपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष और पत्रकार अभिषेक भारती का निधन हो गया। वे अपने घर के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई। उनके निधन से...

भगवानपुर। पदामोदरपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह पत्रकार पासोपुर निवासी अभिषेक भारती पत्रकार का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। गत शनिवार की रात वे अपने घर के छत के गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर अनुमंडल पत्रकार संघ तेघड़ा के अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज, महासचिव मुकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय भारती, सुमित कुमार बबलू, डबलू कुमार, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार ठाकुर, दयानंद गुप्ता, अनंत कुमार,प्रभात कुमार, गणेश प्रसाद, नीरज कुमार, पंकज कुमार, बिपिन सिंह आदि ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




