पानी भरे गड्ढे में मूकबधिर युवक ने लगाई छलांग, गई जान
लीड:::::::::नगर थाना के तिलकनगर का रहने वाला था युवकय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना क्षेत्र में संग्रहालय के समीप शनिवार की सुबह जलकुंभी से पटे पानी भरे गड्ढे से

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना क्षेत्र में संग्रहालय के समीप शनिवार की सुबह जलकुंभी से पटे पानी भरे गड्ढे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। सुबह में शव की पहचान नहीं हो सकी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाया। बाद में शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिलकनगर निवासी मो. एल्यून के 21 वर्षीय पुत्र मो.चांद के रूप में की गई। घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा मूकबधिर दिव्यांग था। शहर के चुन्नी लाल मेगा मार्ट में दर्जी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम समापन के बाद दोनों पिता-पुत्र घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही वह इशारा कर बताया था कि किसी की छठी में भोज खाने जा रहा हूं। उसे यह पता था कि मेरा इकलौता दिव्यांग पुत्र किसी बच्चे की छठी का भोज खाने गया है। लेकिन, शनिवार की सुबह मनहूस खबर आयी। उन्होंने बताया कि कैसे पोखर में डूबने से उसकी मौत हुई, इसका उन्हें पता नहीं है। इधर, शनिवार की सुबह गड्ढे में युवक के शव होने की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटनास्थल के समीप जुटी भीड़ में एक महिला बोल रही थी कि जीआरपी के द्वारा शायद प्लेटफॉर्म से एक युवक को खदेड़ा गया। युवक को लगा होगा कि वह पुलिस उसे पकड़ लेगी व जेल जाना होगा। पुलिस से बचने के लिए वह लोहियानगर की ओर भागा। उसके बाद जलकुंभी से पटे पानी भरे गड्ढे में कूद गया। इससे डूबने से उसकी मौत हो गयी। इधर, रेल पुलिस ने स्थानीय लोगों के द्वारा लगाए गए आरोप को सरासर निराधार बताया है। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुट गयी है। लोहियानगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया डूबने से मौत होने का मामला प्रतीत हो रहा है। जब उक्त दिव्यांग ने छलांग लगायी थी तो स्थानीय लोगों के द्वारा बचाने का भी प्रयास किया गया। उनके आने के करीब तीन घंटे बाद शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


